एशिया महाद्वीप

एशिया विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है जो पृथ्वी के स्थलीय क्षेत्रफल  के लगभग 30.6 प्रतिशत (3,16,99,257 वर्ग किमी.) भाग पर विस्तृत है।

विश्व में समुद्र तल से सबसे ऊँचा स्थान (माउण्ट एवरेस्ट-8,848 मीटर) तथा सबसे गहरा गर्त (मेरियाना-11,034 मीटर, मिण्डानाओ द्वीप के पास) इसी महाद्वीप में विद्यमान है।

पृथ्वी सतह पर सबसे नीचा स्थान मृत सागर (औसत समुद्र तल से 397 मीटर नीचा) तथा सबसे गहरी महाद्वीपीय द्रोणी बेकाल झील (1,620 मीटर गहरी) द्वारा आवृत है।

  • सर्वाधिक लम्बी तटीय सीमा (62,800 किमी) इसी महाद्वीप की है
  • एशिया में सबसे शुष्कतम स्थान अदन (यमन) हैं जहाँ वर्षा का वार्षिक औसत मात्र 5.6 सेंटीमीटर है।
  • सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान मासिनराम (भारत) में है (वर्षा का वार्षिक औसत 1,140 सेंटीमीटर) विश्व के सभी जलवायु के प्रकार इस महाद्वीप में पाए जाते हैं।
  • पृथ्वी पर प्राणी जात एवं वनस्पति जात की सर्वाधिक विविधता इस महाद्वीप में पाई जाती है।

पामीर का पठार – ऊँचाई 7,495 मीटर यह विश्व का सर्वोच्च पठार क्षेत्र है। यह पठार तुर्कमेनिस्तान, किर्गिजस्तानउज़्बेकिस्तान में स्थित है। पामीर के पठार से वृहद पर्वत शृंखलाओं का विस्तार है।

  • टिनशान पर्वत -(चीन) कुनलून श्रेणी (चीन) ये दोनों पर्वत उत्तर पूर्व (पामीर से) काराकोरम, हिमालय, अराकानयोमो – यह तीनों पर्वत दक्षिण पूर्व में स्थित हैं।
  • आराकन योमो म्यांमार में स्थित, यहाँ दक्षिण पूर्वी भाग पर चाय उत्पादन होता है। यह हिमालय का दक्षिण भाग है
  • सुलेमान व किरधर श्रेणियाँ (पाकिस्तान) में पामीर के पठार से दक्षिण में स्थित है। सॉल्ट रेंच सुलेमान के पूर्व में स्थित अवशिष्ट पर्वत है। यह चट्टान नमक उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। किरधर श्रेणी में खेबर दर्रा स्थित है। (पाकिस्तान) हिन्दुकुश व जाग्रोस पर्वत यह दक्षिण पश्चिम में स्थित है। हिंदुकुश पर्वत अफगानिस्तान में स्थित है। खेबर दर्रा व गोमल दर्रा पाकिस्तान में स्थित है।
Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!