एशिया के प्रमुख द्वीप
बोर्नियो – यह प्रशांत महासागर में स्थित एशिया का सबसे बड़ा द्वीप प्रशासनिक दृष्टि से तीन देशों के अधीन-इण्डोनेशिया, मलेशिया, ब्रुनेई देश।
फिलीपीन्स – यह विच्छिन्न लम्बाकार देश है। राजधानी मनीला, यहाँ एशियन विकास बैंक का मुख्यालय स्थित है। अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान केन्द्र स्थित है। Miracle Rice के लिए प्रसिद्ध है।
मलेशिया – कालीमतन – टिन उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
जावा द्वीप – इण्डोनेशिया
इण्डोनेशिया की राजधानी जकार्ता इस द्वीप पर स्थित है।
एशिया के प्रमुख पठार
- अनातोलिया – तुर्की के मध्य पठारी भाग को अनातोलिया कहा जाता है।
- उस्तउर्त पठार – कजाकिस्तान में कैस्पियन सागर तथा अरल सागर के मध्य स्थित एक शुष्क पठार है।
- कोरात पठार – इसे नेखेन रटचा सीमा भी कहा जाता है। यह उत्तर-पूर्वी थाईलैण्ड का पठार है।
- ईरान का पठार – एलबुर्ज व जाग्रोस पर्वत श्रेणियों के मध्य स्थत ईरान का अंतपर्वतीय पठार है।
- पामीर का पठार – विश्व की छत उपनाम से प्रसिद्ध यह विश्व का सबसे ऊँचा पठार है। इसी पठार में पामीर की गांठ से कुनलून, काराकोरम, हिंदुकुश, सुलेमान किरघर आदि श्रेणियों का होता है।
- तकलामाकन का पठार – चीन के तारिम बेसिन क्षेत्र में स्थित उच्च भूमि, जुंगेरियन बेसिन, तारिम बेसिन व तियनशान पर्वत के उत्तरी क्षेत्र में स्थित है।
- दक्कन का पठार – ढ़क्कन का पठार प्राचीन गौंडवाना लैंड का भाग है। यह दक्षिणी भारत में स्थित है।
- छोटा नागपुर पठार – भारत में स्थित दक्कन का पठार का उत्तर पूर्वी भाग है। इसे भारत का रूर भी कहा जाता है।
- मंगोलिया का पठार – चीन व मंगोलिया के क्षेत्र में स्थित है। गोबी मरुस्थल इसके दक्षिण में विस्तृत है।
- शान का पठार – अराकानयोमा के पूर्वी भाग में स्थित म्यांमार स्थित पठार है। यह टिन उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
- पोतवार का पठार – पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में विस्तृत इस पठार पर सॉल्टरेंज पहाड़ी अवस्थित है।
- तिब्बत का पठार – यह उत्तर में कुनलून पर्वत तथा दक्षिण में हिमालय पर्वत श्रेणियों से घिरा विश्व का सबसे बड़ा अंत: पर्वतीय पठार है।
- यूनान का पठार – चीन के दक्षिण पूर्वी में विस्तृत यूनान का पठार टिन, लोहा, कोयला व अन्य खनिज संसाधनों से सम्पन्न है।