उत्तरी अमेरिका

स्थिति एवं विस्तार – क्षेत्रफल की दृष्टि से यह विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है जिसका क्षेत्रफल यूरोप महाद्वीप का दोगुना है। इसका क्षेत्रफल 2,43,83,585 वर्ग किमी. है। यह महाद्वीप उत्तर में आर्कटिक महासागर से दक्षिण में यूकाटन प्रायद्वीप तक फैला हुआ है।

इस महाद्वीप के आसपास कई द्वीप स्थित हैं। इनमें से विश्व का सबसे बड़ा द्वीप ग्रीनलैण्ड भी सम्मिलित है।

महाद्वीप का पश्चिमी भाग जिसमें मैक्सिको भी सम्मिलित है, पर्वत निर्माण एवं ज्वालामुखी सक्रियता वाला क्षेत्र है। महाद्वीप में रॉकी पर्वत के उत्तर में बहने वाली नदियों का जल हडसन की खाड़ी में, पूर्व में बहने वाली नदियों का जल महान झीलों के माध्यम से अटलाण्टिक महासागर में, दक्षिण में प्रवाहित होने वाली नदियों का जल मेक्सिको की खाड़ी में तथा पश्चिम में बहने वाली नदियों का जल प्रशान्त महासागर में प्रवाहित होता है।

इस महाद्वीप में कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका और मेक्सिको सम्मिलित हैं। विश्व के कुल स्थलीय क्षेत्र का 16.3 प्रतिशत है। अत्यधिक औद्योगिक विकास के कारण यह विश्व का सबसे अधिक समृद्धशाली महाद्वीप है।

उत्तरी अमेरिका को चार भौतिक प्रदेशों में बाँटा गया हैं-

1. पश्चिमी कार्डिलेरा

2. कनैडियन शील्ड

3. अप्लेशियन क्षेत्र

4. मध्य का मैदानी भाग

कनाड़ा विश्व का रूस के बाद बड़ा देश है। कनाडा की तटरेखा की लम्बाई 94600 किमी. है। यह विश्व की सबसे लम्बी तटरेखा वाला देश है। कनाडा में विश्व के सर्वाधिक यूरेनियम भण्डार है तथा विश्व के सर्वाधिक लुगदी व कागज का उत्पादन होता है।

कनाडा की मीठे पानी की झीलें (उत्तर से दक्षिण की ओर)

ग्रेट बीयर, ग्रेट स्लेव, अथावास्का, रेनडियर, विनिपेग झील,

संयुक्त राज्य अमेरिका –

अलास्का –  यह USA का बड़ा राज्य है। यहाँ पर कटमई प्रमुख ज्वालामुखी क्षेत्र है। यहाँ 10,000 धुँआरों की घाटी स्थित है।

रोडे द्वीप  यह USA का सबसे छोटा राज्य है।

हवाई द्वीप – यह USA की मुख्य भूमि से पृथक एकमात्र राज्य हे। यहाँ स्थित होनुलूलु विश्व का सर्वाधिक खूबसूरत नगर माना जाता है। हवाई द्वीप को Cross Word of Pacific चौराहा कहते हैं।

कैलिर्फोनिया – यह भू-मध्य सागरीय जलवायु प्रदेश है। यू.एस.ए. के उत्तर से दक्षिण में मरुस्थलीय जलवायु क्षेत्र है।

पर्वत

अप्लेशियन पर्वतमाला – उत्तरी अमेरिका के पूर्वी तट पर स्थित विश्व की दूसरी सबसे प्राचीनतम पर्वत माला है। इसकी सबसे ऊँची चोटी माउण्ट मिशैल है। यह कोयला तथा पेट्रोलियम भण्डार के लिए प्रसिद्ध है।

रॉकी पर्वत शृंखला – विश्व की दूसरी लम्बी पर्वत माला इसकी सबसे ऊँची चोटी माउण्ट एल्बर्ट है। बुक्स पर्वत माला – अलास्का उत्तरी अमेरिका सबसे उत्तरत्तम पर्वत शृंखला है।

अलास्कन रेंज – इसकी सबसे ऊँची चोटी माउण्ट मैक किनले है जो उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊँची चोटी कहलाती है।

मैकेन्जी कनाड़ा पर्वत शृंखला – कनाडा की सबसे लम्बी तथा सबसे ऊँची पर्वत शृंखला है।सिथरा नवादा – USA में स्थित ब्लॉक पर्वत भ्रंशोत्थ पर्वत शृंखला है।

माउण्ट मैकिन्ले – संयुक्त राज्य अमेरिका के अलास्का प्रांत में अवस्थित यह पर्वत शिखर उत्तरी अमेरिका का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है।

माउण्ट लोगान – यह उत्तरी अमेरिका की दूसरी सबसे ऊँची चोटी है। यह पर्वत शिखर उत्तरी अमेरिका के कोस्टरेंज में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में अवस्थित है।

माउण्ट रेनियर – संयुक्त राज्य अमेरिका के वॉशिंगटन प्रांत में अवस्थित है।

माउण्ट ह्विटनी – संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया में अवस्थित संयुक्त राज्य अमेरिका का सबसे ऊँचा पर्वत है।

माउण्ट मिचेल – संयुक्त राज्य अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना प्रांत में अवस्थित है।

12. माउण्ट वॉशिगंटन – यह पर्वत संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य में अवस्थित है।

उत्तरी अमेरिका की नदियाँ

मिसिसिपी नदी – कनाडा की सीमा से निकलकर यह नदी दक्षिण की ओर बहती हुई, मैक्सिको की खाड़ी में अपना जल गिराती है।

रियोग्रैंडे नदी – उत्तरी अमेरिका के माउण्ट एल्बर्ट से निकलने वाली यह नदी संयुक्त राज्य अमेरिका एवं मैक्सिको की सीमा बनाती है।

सेंटलारेंस नदी – यह नदी सुपीरियर झील के पश्चिमी भाग से सेंट लुई के नाम से निकलकर सेंट लॉरेंस की खाड़ी में गिरती है। इसी नदी पर विश्व प्रसिद्ध नियाग्रा जलप्रपात अवस्थित है।

टेनिसी नदी – अप्लेशियन पर्वत से निकलकर पश्चिम की ओर बढ़ती हुई मिसिसिपी की एक सहायक नदी है।

मैकेन्जी नदी – कनाडा के उत्तरी – पश्चिमी प्रांत में स्थित ग्रेट स्लेव झील से निकलकर व्यूफोर्ट सागर में गिरने वाली एक नदी जो मेकेन्जी पर्वत के समानान्तर प्रवाहित होती है। यह उत्तरी अमेरिका को दूसरी सबसे लम्बी नदी है। वर्ष 1789 में अलेक्जेण्डर मैकेन्जी ने इसकी खोज की थी।

विनिपेग नदी – कनाडा के ओनटोरियो प्रांत से बहकर विनिपेग झील में गिरने वाली एक नदी है।

हडसन नदी – संयुक्त राज्य अमेरिका की एक नदी जो चैम्पियन झील से निकल कर दक्षिण बहती हुई न्यूयार्क के पास अटलांटिक महासागर में गिरती है। हडसन – मोहाक घाटी में औद्योगिक संकेन्द्रण है। इसी के तट पर न्यूयॉर्क शहर बसा है।

मिसौरी नदी – यह मोंटेना राज्य के दक्षिणी रॉकी पर्वत से निकलकर सेंट लुई के पास मिसिसिपी नदी में मिलती है। यह नदी मिसिसिपी के साथ मिलकर विश्व का सबसे बड़ा नदी तंत्र बनाती है। कैन्सास शहर इसके तट पर तथा सेंट लुइस शहर इनके संगम पर बसा हुआ है।

हडसन नदी (यू.एस.ए.) अप्लेशियन पर्वत से निकलती है। इरी नहर के द्वारा इसे महान झीलों से जोड़ दिया गया है। न्यूयॉर्क इसी नदी के तट पर स्थित है।

मैकेन्जी नदी (कनाडा) यह नदी उत्तर की ओर बहती हुई उत्तरी धुव सागर में गिरती है।

मिसिसिपी नदी (यू.एस.ए.) पश्चिमी कॉडिलेरा से निकलकर दक्षिण की ओर बहकर अटलांटिक महासागर में मेक्सिको की खाड़ी में गिरती है। इसकी मुख्य सहायक नदी मिसौरी है। मिसिसिपी नदी का डेल्टा चिड़िया के पंजे (Bird’s Foot Delta) जैसा है। न्यू ऑर्लियन्स इसी नदी के तट पर स्थित है।

कोलोरैडो (यू.एस.ए.) रॉकी पर्वत से निकलकर कोलोरैडो के पठार से होकर बहती हुई पश्चिम में कैलिफोर्निया की खाड़ी में गिरती है।

मरुस्थल

ग्रेट बेसिन – संयुक्त राज्य अमेरिका के सिरानेवादा तथा उटाह राज्यों में फैला हुआ मरुस्थलीय बेसिन। इस बेसिन में मृत घाटी तथा मोजावे का मरुस्थल सम्मिलित है। इसी प्रदेश में 1986 में ग्रेट बेसिन नेशनल पार्क स्थापित किया गया था।

मोजावे – कैलिफोर्निया, नवादा एवं एरिजोना राज्यों में फैला, मोजावे एक ऊष्ण मरुस्थल है। इस मरुस्थल से कोलोरेडो नदी गुजरती है जिस पर विश्व की सबसे बड़ी कैनियन, पर्यटकों के आकर्षण का स्थल है। हूवर डैम कोलोरेडो नदी पर इसी मरुस्थल में बाँधा गया है।

पेटागोनिया मरुस्थल – अर्जेन्टीना के दक्षिणी भाग में विस्तृत एक शीतोष्ण मरुस्थल है। इस मरुस्थल में फॉकलैण्ड की ठंडी जलधारा का प्रभाव पड़ता है। यह सीढ़ीनुमा मरुस्थल पर्वत पदीय मरुस्थल का उदाहरण है।

एरिजोना मरुस्थल – संयुक्त राज्य अमेरिका के एरिजोना तथा नेवादा राज्यों में विस्तृत एक गर्म व शुष्क मरुस्थल है। विश्व के सबसे ऊँचे कैक्टस इसी मरुस्थल में पाए जाते हैं। कैलिफोर्निया की ठंडी जलधारा इसी मरुस्थल से बहती है।

सोनोरन मरुस्थल – उत्तरी – पश्चिमी भाग में विस्तृत उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा मरुस्थल है। यह एक गर्म मरुस्थल है। इसका निर्माण कैलिफोर्निया की ठण्डी जलधारा के प्रभाव से हुआ है।

पठार

आजार्क पठार – संयुक्त राज्य अमेरिका के अरकनसास तथा मिसौरी प्रान्तों में फैला एक अपरदित पठार जिस पर व्हाइट नदी बहती है।

एडवर्ड्स पठार – संयुक्त राज्य अमेरिका के टेक्सास प्रान्त में पेकोज नदी के पूर्व स्थित एक पर्वत पदीय पठार है।

कम्बरलैण्ड पठार – संयुक्त राज्य अमेरिका के टेनेसी प्रान्त में अप्लेशियन पर्वत के उत्तर-पश्चिम स्थित एक पठार जहाँ टेनेसी घाटी क्षेत्र में बिटुमिनस कोयले का प्रचुर भण्डार है।

लोरेंशिया पठार – लेब्राडोर प्रायद्वीप में अवस्थित यह पठार कनैडियन शील्ड का भाग है यह पठार खनिज संसाधन सम्पन्न है। यहाँ लौह – अयस्क मिलता है।

कोलोराडो पठार – रॉकी व वासाच श्रेणियों के मध्य स्थित संयुक्त राज्य अमेरिका का पठार यहीं से कोलोरेडो नदी निकलती है जिस पर विश्व प्रसिद्ध ग्रैंड कैनियन अवस्थित है।

कोलंबिया पठार – रॉकी व कॉस्केड श्रेणियों के मध्य स्थित अन्तर पर्वतीय पठार है, यह संयुक्त राज्य अमेरिका का पठारी भाग है। कोलंबिया नदी व स्नेक नदी इसी पठार से होकर प्रवाहित होती है।

मेक्सिको का पठार – पश्चिमी तथा पूर्वी सियरा माद्रे पर्वत श्रेणियों के मध्य मेक्सिको में अवस्थित पठार है।

जल प्रपात

नियाग्रा जलप्रपात – नियाग्रा नदी पर स्थित यह जलप्रपात विश्व के मेजेस्टिक जलप्रपातों में से एक है। इस प्रपात को गोट द्वीप 2 भागों मे विभाजित करता हैं। इसकी ऊँचाई लगभग 55 मीटर है।

विक्टोरिया जलप्रपात – जाम्बिया तथा जिम्बाब्वे की सीमा पर जाम्बेजी नदी पर लिविंग स्टोन नगर के पास स्थित 108 मीटर ऊँचा एक प्रपात जिसे ‘द स्मोक दैट थण्डर्स’ भी कहा जाता है।

लेक्जेण्ड्रिया जलप्रपात – कनाडा के उत्तरी – पश्चिमी प्रांत में ग्रेट स्लेव झील में गिरने वाली हे नदी पर स्थित एक जलप्रपात है।

इण्टरनेशनल जलप्रपात – संयुक्त राज्य अमेरिका के मिनीसोटा प्रांत की उत्तरी सीमा पर कनाडा की सीमा के पास स्थित एक जलप्रपात जो रेनी नदी पर स्थित है। यह एक ग्रीष्मकालीन पर्यटक केन्द्र है।

उत्तरी अमेरिका की सबसे बड़ी 5 झीलें (क्षेत्रफलानुसार)

संरचनाअवस्थिति(वर्ग किमी )क्षेत्रफल
सुपीरियर झीलसंयुक्त राज्य अमेरिका-कनाडा82,103
ह्यूरन झीलसंयुक्त राज्य अमेरिका-कनाडा59,600
मिशिगन झीलसंयुक्त राज्य अमेरिका57,800
ग्रेट बियर झीलकनाडा31,790
ग्रेट स्लेव झीलकनाडा28,570

 उत्तरी अमेरिका के सबसे ऊंचे 5 पर्वत शिखर

नामअवस्थिति               
माउण्ट मैकिन्लेअलास्का, यू.एस.ए.      
माउण्ट लोगानयूकन टेरेटरी, कनाडा
पिको डी ओरीजाबामेक्सिको                      
माउण्ट सेण्ट इलियासअलास्का-यूकन टेरीटरी
वोल्कन पोपोकेटापेटलमेक्सिको
Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!