Bundi Mandir GK
कंवलेश्वर/कपालीश्वर महादेव मंदिर
इन्द्रगढ़ से 7 किमी. दूर चाखन नदी के किनारे स्थित इस मध्यकालीन मंदिर का निर्माण रणथम्भौर के चौहान शासक हम्मीर के पिता जैत्रसिंह के राज्य काल में कराया गया।
केशवरायजी मंदिर, केशवरायपाटन
यह मंदिर चम्बल नदी के तट पर निर्मित है, जो भगवान विष्णु का मंदिर है। इसका विवरण स्कन्धपुराण, पदमपुराण और वायुपुराण में भी मिलता है। इस मंदिर का निर्माण 1601 ई. में बूँदी के राजा शत्रुसाल ने करवाया। यहाँ के अन्य मंदिरों में पाण्डवों की यज्ञशाला, पाण्डवों की गुफा, प्राचीन जैन मंदिर, हनुमान मंदिर, पंचशिवलिंग एवं अंजनी माता का मंदिर है।
- बीजासण माता का मंदिर : इन्द्रगढ़ (बूँदी) में स्थित।
- रक्त दंतिका माता का मंदिर : सतूर (बूँदी) में स्थित।
- लड़केश्वर महादेव का मंदिर : बूँदी में स्थित।
- खटकड महादेव मंदिर : नैनवा (बूँदी) में स्थित।