gk book की पिछली पोस्ट में हमने आप को राजस्थान के जयपुर में स्थित जोधपुरा सभ्यता के बारे जानकारी दी थी। इस पोस्ट में हम आप राजस्थान में सुनारी सभ्यता ( sunari sabhyata ) के बारे में जानकारी प्रदान की जायगी।
सुनारी सभ्यता
सुनारी सभ्यता जो सुनारी नामक पुरातात्विक स्थल झुंझुनूं की खेतड़ी तहसील में कांतली नदी के किनारे स्थित है।
- सुनारी सभ्यता पर उत्खनन कार्य 1980-81 में राजस्थान राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा करवाया गया।
- सुनारी सभ्यता से लौहा गलाने की प्राचीनतम भटि्टयाँ प्राप्त हुई है।
- सुनारी सभ्यता से सलेटी रंग के मृदभांड संस्कृति के अवशेष प्राप्त हुए हैं।
- सुनारी सभ्यता से मातृदेवी की मृणमूतियाँ तथा धान संग्रहण का कोठा प्राप्त हुआ है।
- सुनारी से मौर्यकालीन सभ्यता के अवशेष मिलते हैं जिनमें काली पॉलिश युक्त मृदपात्र है।
- जोधपुरा, नोह तथा सुनारी से शुंग तथा कुषाणकालीन अवशेष भी प्राप्त होते हैं।
- सुनारी सभ्यता के निवासी भोजन के चावल का प्रयोग करते थे तथा घोड़ों से रथ खींचते थे।
- सुनारी से लौहे के तीर, भाले के अग्रभाग, लौहे का कटोरा तथा कृष्ण परिमार्जित मृद्पात्र भी मिले हैं।