Mygkbook की पिछली पोस्ट में हमने आप को राजस्थान में बैराठ के सभ्यता के बारे में जानकारी प्रदना की थी। इस पोस्ट हम आप को राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में स्थित ओझियाना सभ्यता के में जानकारी प्रदान करगे।
ओझियाना सभ्यता
राजस्थान में ओझियाना सभ्यता भीलवाड़ा जिले के बदनोर के पास खारी नदी के तट पर स्थित यह स्थल ताम्रयुगीन आहड़ संस्कृति से संबंधित है।
- ओझियाना सभ्यता स्थल का उत्खनन बी. आर. मीणा तथा आलोक त्रिपाणी द्वारा वर्ष 1999-2000 में किया गया था।
- ओझियाना सभ्यता एक पुरातात्विक स्थल पहाड़ी पर स्थित था जबकि आहड़ संस्कृति से जुड़े अन्य स्थल नदी घाटियों में पनपे थे।
- ओझियाना सभ्यता से वृषभ तथा गाय की मृण्यमय मूतियां प्राप्त हुई है जिन पर सफेद रंग से चित्रण किया हुआ है।
- यहाँ से प्राप्त अवशेषों के आधार पर इस संस्कृति का विकास तीन चरणों में हुआ माना जाता है।
- यहाँ से कार्नेलियन फियान्स तथा पत्थर के मनके, शंख एवं ताम्र की चूड़ियाँ तथा अन्य आभूषण भी मिले हैं।
- ओझियाना सभ्यता का काल 2500 ईसा पूर्व से 1500 ईसा पूर्व तक माना जाता है।