MYGKBOOK की पिछली पोस्ट में हमने आप को राजस्थान में नगरी सभ्यता के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की थी। इस पोस्ट में हम को राजस्थान में जोधपुरा सभ्यता ( jodhpura sabhyata ) के बारे में बतायगे।
जोधपुरा सभ्यता
राजस्थान में जोधपुरा सभ्यता जो जोधपुरा नामक पुरातात्विक स्थल जयपुर जिले की कोटपुतली तहसील में साबी नदी के किनारे स्थित है।
- जोधपुरा सभ्यता एक लौहयुगीन प्राचीन सभ्यता स्थल है।
- यह सभ्यता 2500 ईसा पूर्व से 200 ई. के मध्य फली-फूली।
- जोधपुरा सभ्यता के उत्खनन कार्य 1972-73 में आर.सी. अग्रवाल तथा विजय कुमार के निर्देशन में सम्पन्न हुआ था।
- जोधपुरा सभ्यता से ताम्रयुगीन सभ्यता के प्रतीक कपिषवर्णी मृदभांडो का डेढ़ मीटर का जमाव प्राप्त हुआ है।
- जोधपुरा सभ्यता उत्खनन से प्राप्त ताम्रयुगीन मृद्भांडो पर सिंधु सभ्यता का प्रभाव दिखाई देता है।
- जोधपुरा सभ्यता में सलेटी रंग की चित्रित मृदभांड संस्कृति का महत्त्वपूर्ण स्थल था।
- जोधपुरा सभ्यता से लौह अयस्क से लौह धातु का निष्कर्षण करने वाली भटि्टयाँ भी प्राप्त हुई है।
- इस सभ्यता में मानव ने घोड़े का उपयोग रथ के खींचने में करना प्रारम्भ कर दिया था।
- जोधपुरा सभ्यता में मकान की छतों पर टाईल्स का प्रयोग एवं छप्पर छाने का रिवाज था।
- इस सभ्यता के लोगों का मुख्य आहार चावल एवं माँस था।
- यह शुंग एवं कुषाणकालीन सभ्यता स्थल है।
- जोधपुरा एवं सुनारी (झुंझुनूं) से मौयकालीन सभ्यता के अवशेष भी प्राप्त हुए हैं।