संघीय कार्यपालिका

भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे

  • डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारतीय गणतंत्र के पहले राष्ट्रपति बने।
  • राजेन्द्र प्रसाद ने दो बार राष्ट्रपति चुनाव में विजय प्राप्त की।
  • राष्ट्रपति भारतीय राष्ट्र का अध्यक्ष होता है, शासन का अध्यक्ष प्रधानमंत्री होता है।
  • राष्ट्रपति का चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व की एकल संक्रमणीय मत पद्धति से जनता के द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से किया जाता है।

राष्ट्रपति का नियुक्ति कौन करता है?

  1. लोकसभा के केवल निर्वाचित सदस्य
  2. राज्य सभा के केवल निर्वाचित सदस्य
  3. राज्यविधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य
  4. दिल्ली, पांडीचेरी के विधान सभाओं के सदस्य।
  • राष्ट्रपति के निर्वाचन में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।
  • राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष होता हैं।
  • राष्ट्रपति को वर्तमान समय में 1 लाख 50 हजार मासिक वेतन के रूप में दिये जाते हैं।
  • इसका वेतन भारत की संचित निधि में से दिया जाता हैं।
  • राष्ट्रपति को पदग्रहण करने से पूर्व सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा संविधान की रक्षा और लोक कल्याण की शपथ दिलाते हैं।
  • वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द है जिनका कार्यकाल 25 जुलाई, 2017 से प्रारम्भ हुआ। वे व्यक्ति की दृष्टि से 15वें और क्रम की दृष्टि से 16वें राष्ट्रपति हैं।

प्रधानमंत्री

  • प्रधानमंत्री केन्द्रीय शासन (सरकार) का वास्तविक प्रधान होता है।
  • प्रधानमंत्री के पद की व्यवस्था राष्ट्रपति को कार्यों में सलाह व सहायता देने के लिए की गई।
  • प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति के द्वारा की जाती हैं।
  • प्रधानमंत्री सामान्यतया लोकसभा में बहुमत दल का नेता होता हैं।
  • प्रधानमंत्री का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है।
  • प्रधानमंत्री को लोकसभा अविश्वास प्रस्ताव (motion) के माध्यम से कभी भी हटा सकती है।
  • विश्वनाथ प्रताप सिंह (1989) भारत के ऐसे पहले प्रधानमंत्री थे, जिन्हें अविश्वास प्रस्ताव से हटाया गया है।
  • एच.डी देवगोड़ा (1997) व अटल बिहारी वाजपेयी (1999) को भी अविश्वास प्रस्ताव द्वारा हटाया गया।
  • श्रीमती इन्दिरा गांधी भारत की पहली प्रधानमंत्री थी, जो प्रधानमंत्री बनते समय राज्यसभा की सदस्य थी।
  • प्रधानमंत्री के पद पर सर्वाधिक कार्य जवाहरलाल नेहरू ने किया। (1947-1964)
  • नेहरू जी भारत के पहले प्रधानमंत्री है, जिनकी मृत्यु पद पर रहते हुये हुई।
  • प.नेहरू के अलावा लाल बहादुर शास्त्री व इन्दिरा गांधी की भी पद पर रहते हुए मृत्यु हुई।
  • लाल बहादुर शास्त्री भारत के एकमात्र प्रधानमंत्री थे, जिनकी मृत्यु विदेश में हुई।
  • चौधरी चरणसिंह भारत के एकमात्र प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने कभी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा।
  • प्रधानमंत्री मंत्रिमण्डल की बैठकों की अध्यक्षता करता है।
  • प्रधानमंत्री के द्वारा मंत्रियों के मध्य विभागों का वितरण किया जाता है।
  • प्रधानमंत्री लोकसभा में सामान्यता सत्तापक्ष का नेता होता है।
  • लोकसभा में सत्तापक्ष के नेता – नरेंद्र मोदी।
  • विपक्ष के नेता – काई नहीं।
  • राज्यसभा में सत्तापक्ष के नेता – अरूण जेटली।
  • विपक्ष के नेता – गुलाम नबी आजाद।
  • प्रधानमंत्री, मंत्रिमण्डल और राष्ट्रपति के मध्य एक कड़ी के रूप में कार्य करता है। देश का शासन चलाने की अंतिम जिम्मेदारी प्रधानमंत्री की होती है।
  • प्रधानमंत्री भारत में शासन का अध्यक्ष होता है। राष्ट्रपति राष्ट्र का अध्यक्ष होता है।
  • प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति के द्वारा लोकसभा को समय से पूर्ण भंग किया जा सकता है।

वर्तमान महान्यायवादी कौन हैं? (Attorney General)

  • महान्यायवादी, भारत सरकार का प्रथम विधि अधिकारी है। वह राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है तथा राष्ट्रपति की इच्छापर्यंत पद पर बना रह सकता है।
  • उसके पद के लिए वही योग्यताएं आवश्यक हैं, जो सर्वोच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश हेतु निर्धारित हैं। उसको वही वेतन एवं भत्ते प्राप्त होते हैं, जो राष्ट्रपति द्वारा उसके लिए निर्धारित किये जाते हैं महान्यायवादी विधि के उन विषयों पर सुझाव देता है एवं उन कार्य़ों को सम्पन्न करता है, जो राष्ट्रपति द्वारा उसे दिये जाते हैं।
  • संसद में या संसद की किसी समिति में उसे अपने विचार प्रकट करने का अधिकार प्राप्त है, पर उसे मतदान का अधिकार नहीं दिया गया है।
  • अपने अधिकारिक कार्य़ों को सम्पन्न करने के लिए उसे देश के सभी न्यायालयों में सुनवाई का अधिकार प्राप्त है। वर्तमान में भारत के महान्यायवादी के. के. वेनुगोपाल हैं।

भारत के राष्ट्रपति का नाम और उनके कार्यकाल

क्रमनामकार्यकाल   प्रमुख तथ्य
1.डॉ. राजेन्द्र प्रसाद26.01.1950 -13.05.1962संविधान-सभा के अध्यक्ष
2.डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन13-5-1962 -13-5-1967उपराष्ट्रपति
3.डॉ. जाकिर हुसैनवी.वी. गिरि (कार्यवाहक)एम. हिदायतुल्ला (कार्य.)13-5-1967 – 3-5-19693-5-1969 – 20-7-196920-7-1969 – 24-8-1969कार्यकाल में मृत्युउपराष्ट्रपतिमुख्य न्यायाधीश
4.वी.वी. गिरि3-5-1969 – 20-7-1969स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में जीते
5.फखरुद्दीन अली अहमदबी.डी. जत्ती (कार्य.)24-8-1974 – 11-2-1977केन्द्रीय मंत्री (कार्यकाल में मृत्यु)
11-2-1977 – 25-7-1977उपराष्ट्रपति
6.नीलम संजीव रेड्डी25-7-1977 – 25-7-1982निर्विरोध निर्वाचित, 1969 में पराजित, अब तक के सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति
7.ज्ञानी जैलसिंहएम. हिदायतुल्ला (कार्य.)25-7-1982 – 25-7-19876-10-1982 – 31-10-1982प्रथम सिख राष्ट्रपतिउपराष्ट्रपति
8.रामास्वामी वेंकटरमन25-7-1987 – 25-7-1992उपराष्ट्रपति, अब तक के सर्वाधिक आयु में बनने वाले राष्ट्रपति
9.डॉ. शंकर दयाल शर्मा25-7-1992 – 25-7-1997उपराष्ट्रपति (4 प्रधान मंत्रियों के साथ काम)
10.डॉ. के. आर नारायणन25-7-1997 – 25-7-2002प्रथम दलित राष्ट्रपति
11.एपीजे अब्दुल कलाम25-7-2002 – 25-7-2007वैज्ञानिक, मिसाइल कार्यक्रम के प्रणेता
12.प्रतिभा देवीसिंह पाटिल25-7-2007 से 24-7-2012पहली महिला राष्ट्रपति
13.श्री प्रणव मुखर्जी25-7-2012 से 25-7-2017जनता के राष्ट्रपति
14.रामनाथ कोविंद25-7-2017 से लगातार
राष्ट्रपति और उनके कार्यकाल

राष्ट्रपति का नियुक्ति कौन करता है?

पद                      चुनाव प्रणाली
राष्ट्रपतिआनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के आधार पर एकल हस्तांतरणीय मत द्वारा, इस निर्वाचक-मंडल में संसद के दोनों सदनों तथा राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य होते हैं।
उपराष्ट्रपतिआनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार एकल संक्रमणीय मत द्वारा एक निर्वाचक-मंडल के सदस्य करते हैं। इसमें दोनों सदनों के सदस्य होते हैं।
प्रधानमंत्रीसंसद के बहुमत दल के नेता को राष्ट्रपति प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त करता है।
राज्यपालविभिन राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
मुख्यमंत्रीराज्य की विधानसभा के बहुमत दल के नेता को राज्यपाल मुख्यमंत्री नियुक्त करता है।
राष्ट्रपति का नियुक्ति कौन करता है?

भारत के उपराष्ट्रपति कौन है? उनके कार्यकाल

क्रमनाम     कार्यकाल
1.डॉ. एस. राधाकृष्णन   1952 – 57, 1957 – 62
2.डॉ. जाकिर हुसैन1962 – 67
3.वी. वी. गिरि1967 – 69
4.जी. एस. पाठक1969 – 74
5.बी. डी. जत्ती1974 – 79
6.एम. हिदायतुल्ला1979 – 84
7.आर. वेंकट रमण1984 – 87
8.डॉ. एस.डी. शर्मा1987 – 92
9.के. आर. नारायणन1992 – 97
10.डॉ. कृष्णकांत1997 – 2002
11.भैंरोसिंह शेखावत2002 – 2007
12.हामिद अंसारी2007 – 2012, 2012-2017
13.एम. वैंकेया नायडु2017 से लगातार
उपराष्ट्रपति एवं उनके कार्यकाल

प्रधानमंत्री एवं उनके कार्यकाल

वरिष्ठता क्रम (Protocol)

  1. राष्ट्रपति
  2. उपराष्ट्रपति
  3. प्रधानमंत्री
  4. राज्यों के राज्यपाल (अपने-अपने राज्यों में)
  5. भूतपूर्व राष्ट्रपति
  6. उप प्रधानमंत्री
  7. भारत का मुख्य न्यायाधीश तथा लोकसभाध्यक्ष
  8. संघ के कैबिनेट मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्री (अपने-अपने राज्यों में), योजना आयोग के उपाध्यक्ष, पूर्व प्रधानमंत्री तथा संसद में नेता प्रतिपक्ष।
  9. भारत रत्न प्राप्त विभूतियां।
  10. विशेष राजदूत और दूत तथा भारत में राष्ट्रमंडल देशों के उच्चायुक्त, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री (अपने-अपने राज्यों से बाहर, अन्य राज्यों में), विभिन्न राज्यों के राज्यपाल (अपने-अपने राज्यों से बाहर, अन्य राज्यों में) 
  11. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश
  12. मुख्य चुनाव आयुक्त, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक।
  13. राज्य सभा के उपसभापति, राज्यों के उपमुख्यमंत्री, उपाध्यक्ष लोकसभा, योजना आयोग के सदस्य, संघ के राज्यमंत्री।
  14. भारत के महान्यायवादी, कैबिनेट सचिव, विभिन्न केन्द्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल (अपने-अपने केन्द्र शासित प्रदेशों में) ।
  15. सशस्त्र सेनाओं के प्रमुख (थल सेनाध्यक्ष/जनरल, वायुसेनाध्यक्ष/एयर चीफ मार्शल, नौसेनाध्यक्ष/एडमिरल) ।
  16. विशेष दूत और भारत में अधिकृत मंत्री दूत।
  17. राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष/विधान परिषद के सभापति (अपने-अपने राज्य में), उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश (अपने-अपने क्षेत्रााधिकार में)।
  18. राज्यों के मंत्रिमंडल स्तर के मंत्री (अपने-अपने राज्य में), केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री (अपने-अपने केन्द्र शासित प्रदेशों में), संघीय उपमंत्री।
       नाम         कार्यकाल
जवाहरलाल नेहरू15 अगस्त, 1947 – 27 मई, 1964
गुलजारी लाल नंदा (कार्य.)27 मई, 1964 – 9 जून, 1964
लाल बहादुर शास्त्री9 जून, 1964 – 11 जनवरी, 1966
गुलजारी लाल नंदा (कार्य.)11 जनवरी, 1966 – 24 जनवरी, 1966
इंदिरा गांधी24 जनवरी, 1966 – 24 मार्च, 1977
मोरारजी देसाई24 मार्च, 1977 – 28 जुलाई, 1979
चरण सिंह28 जुलाई, 1979 – 14 जनवरी, 1980
इंदिरा गांधी14 जनवरी, 1980 – 31 अक्टूबर, 1984
राजीव गांधी31 अक्टूबर, 1984 – 1 दिसम्बर, 1989
वी. पी. सिंह01 दिसबर, 1989 – 10 नवम्बर, 1990
चन्द्रशेखर11 नवम्बर, 1990 – 21 जून, 1991
पी.वी. नरसिंहराव21 जून, 1991 – 16 मई, 1996
अटल बिहारी वाजपेयी16 मई, 1996 – 1 जून, 1996
एच. डी. देवेगौड़ा1 जून, 1996 – 21 अप्रेल, 1997
इन्द्र कुमार गुजराल21 अप्रेल, 1997 – 19 मार्च, 1998
अटल बिहारी वाजपेयी19 मार्च, 1998 – 22 मई, 2004
डॉ. मनमोहन सिंह22 मई, 2004 से 25 मई, 2014
नरेन्द्र मोदी26 मई, 2014 से अब तक
प्रधानमंत्री एवं उनके कार्यकाल
Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!