Optical Disk in Hindi

सन् 1990 दशक में Optical Disk की तकनीक विकसित हुई। इस डिस्क में Laser Beam की सहायता से डाटा को Read Write किया जाता हैं। इसलिए इसे Optical Disk कहते हैं।

Magnetic Optical Disk in Hindi

Types of Optical Disk in Hindi

CD ROM ( Compact Disk in Hindi )

what is a compact disk – यह Data Store करने का एक साधन हैं। इसमें लिखी गई सूचनाओं को केवल पढ़ा जा सकता हैं। इसकी संग्रहण क्षमता (700 MB) बहुत अधिक होती हैं। यह disk Metal पदार्थ की बनी होती हैं।

जिसकी एक सतह पर Aluminum की Coating होती हैं, जिससे यह Reflection का गुण रखती हैं इस पर डाटा स्टोर करने के लिए इसकी परावर्तन सतह पर एक उच्च तीव्रता की Laser किरण डाली जाती हैं जिससे एक छोटा whole बनता हैं, जिसे Pit कहते हैं जो 1 bit का सूचक होता हैं। जहाँ Pit नहीं हैं वह 0 bit का सूचक हैं उसे Land कहते हैं।

Compact Disk CD

Data को डिस्क से पढ़ने के लिए कम तीव्रता की Laser किरण इसकी सतह पर डाली जाती हैं। लेजर किरण डाटा को संग्रहित करने के लिए प्रयुक्त की जाती हैं। जबकि केवल 5 Megawatt की लेजर किरण डाटा को रीड करने के लिए प्रयुक्त की जाती हैं।

CD ROM में एक लम्बा सर्पीलाकार Track होता हैं। जिसमें डाटा क्रमानुसार संग्रहित होता हैं। ये Track समान आकार के सेक्टर में विभाजित रहता हैं। CD ROM तेज बदलती हुई गति से घूमती हैं। CD ROM के प्रयोग में लेने के लिए Floppy Drive की भाँति ही CD-Drive प्रयोग में लिया जाता हैं। CD-ROM में Floppy Disk की अपेक्षा अधिक डाटा संग्रहित किया जा सकता हैं तथा इसकी Data Transfer Speed भी अधिक होती हैं। इसकी संग्रहण क्षमता 700MB या उससे अधिक होती हैं। इसका उपयोग Audio-Video Disk के रूप में भी होता हैं।

Optical Media में Data Magnetic Media की अपेक्षा अधिक सुरक्षित व विश्वसनीय रहता हैं तथा इसमें Store Data का जीवन काल भी काफी लम्बा होता हैं।

लाभ ( Compact Disk CD Advantage )

  • अधिक मात्रा में Data Storage
  • Data Transfer Rate अधिक
  • Stored Data स्थायी

हानि (Compact Disk CD Disadvantage )

CD ROM पर खरोच लगने से यह खराब हो जाती हैं।

VCD – Video Compact Disk

इसका प्रयोग वीडियो सूचनाओं को संग्रहित करने के लिए किया जाता हैं। इसमें MPEG क्रम्प्रेशन का प्रयोग करके 74 मिनट की Full Motion Video Picture की एक CD बनाई जाती हैं। इस Format में बनी Video CD को VCD कहा जाता हैं। VCD चलाने के लिए Video CD Player अथवा CDROM की आवश्यकता पड़ती हैं।

CD-R – Compact Disk Recordable Drive

CD ROM की तकनीक में और विकास हुआ। उस समय ऐसी Drive का निर्माण हुआ जिसका प्रयोग CD ROM पर डाटा राईट करने के लिए किया जाने लगा। CD-R को WORM (Write Once Read Many) भी कहते हैं अर्थात् Disk में Data केवल एक बार ही Write कर सकते थे और अनेक बार पढ़ा जा सकता था।

CD-RW – Compact Disk Re-Writable

यह आजकल प्रचलित एक प्रकार की नई डिस्क हैं। जिसे CD-RW कहते हैं। इस डिस्क पर बार-2 नया डाटा पूराने डाटा को हटाकर राईट किया जा सकता हैं। यह Re-Writable CD हैं।

DVD – Digital Versatile Disk

वर्तमान में अत्यधिक प्रयुक्त होने वाली डिस्क, इसकी Storage क्षमता 4.7 GB है।

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!