Table Menu में Word की Document File में Table के प्रयोग से सम्बन्धित Option दिए होते हैं। यह Menu चार भागों में बँटा होता हैं। इस Menu के पहले भाग में एक Option Document में Table बनाने के लिए दिया होता हैं। इस Option का प्रयोग करने पर Mouse Pointer का आकार Pencil के आकार का हो जाता हैं और Table and Borders Tool Bar का प्रदर्शन Monitor Screen पर होने लगता हैं।
जब हम word Widow के कार्यकारी क्षेत्र में Mouse को Drag करते हुए Table बना सकते हैं। इस Table के लिए Columns एवं Rows की संख्या का निर्धारण, इस Table में रेखाओं के आकार आदि का निर्धारण इस Toolbar का प्रयोग करते हुए किया जा सकता हैं।
Create a Table in MS Word
Draw Table
यह Table Menu का Option हैं। इस पर Click करे Document में Drag करने से एक आयताकार आकृति बन जाती हैं। इसका प्रयोग एक Table की भाँति किया जा सकता हैं।
Insert Table
Insert Table Option का प्रयोग Document में Cursor के स्थान पर Table Insert करने के लिए किया जाता हैं। इस पर Click से उक्त चित्रित Dialog Box Appear होता हैं। इसके दो भाग होते हैं। पहले भाग Table Size में दो Option का प्रयोग Insert की जाने वाली Table का आकार निर्धारीत करने के लिए किया जाता हैं।
इनमें से पहले Option Number of Column के सामने दिए गए Text Box में Insert की जाने वाली Table में Column की संख्या तथा Number of Rows के सामने दिए गए Text Box में पंक्तियों की संख्या टाइप कर दी जाती हैं।
Delete Cells
इस Option का प्रयोग हम Cells को Delete करने हेतु लेते हैं। इसके DB में चार Push Button से किसी एक Cell Ref. Cell up, Row तथा Column को ही Delete कर सकते हैं।
Merge Cell
Table Menu के Merge Cell के Option द्वारा हम Selected Cells को आपस में Merge कर सकते हैं।
Split Cells
Split Cells Option पर Click करने से Display DB में से किसी Cell को विभाजित करने हेतु No. of Column में संख्या चुनते हैं तथा Ok करने पर जहाँ पर Document की Cell में हमारा Cursor हैं वह उस संख्या में विभाजित हो जाती हैं।
Split Table
इस Option से जहाँ हमारा Cursor होगा वहाँ से टेबल दो भागों में बँट जायेगी।
Table Auto Format
Table Menu के इस पर Click करने पर हमारे सामने एक Dialog Box Display होता हैं। इसका प्रयोग document में बनी हुई टेबल का प्रारूप Word के पूर्व निर्धारित प्रारूप के अनुरूप करने के लिए जाता हैं।
DB में Format के नीचे सूची में से पूर्व निर्धारित प्रारूप को सलेक्ट कर Preview Box में देख कर document हेतु चुन सकते हैं। इसके नीचे Check Box Option द्वारा Document की टेबल के प्रारूप को और प्रभावी बना सकते हैं।
Chart
Charts का प्रयोग किसी Numeric Data को चित्र के रूप में प्रदर्शित करने के लिए किया जाता हैं। Chart के रूप में प्रदर्शित हो जाने पर उन Data के बीच तुलना करने में आसानी रहती हैं। MS-Word में भी Chart बनाने की सुविधा उपलब्ध करायी गयी हैं। इसके लिए Insert Menu में Picture Option में Chart पर Click करने से निम्न Screen प्रदर्शित होती हैं।
उपरोक्त चित्र में प्रदर्शित होने वाली Table में हम अपनी आवश्यकतानुसार Data Change या Add कर सकते हैं, जैसे-जैसे हम इस Table में Changes करते हैं वैसे-वैसे chart में भी परिवर्तन होता जाता हैं।