उत्तरी अमेरिका
स्थिति एवं विस्तार – क्षेत्रफल की दृष्टि से यह विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है जिसका क्षेत्रफल यूरोप महाद्वीप का दोगुना है। इसका क्षेत्रफल 2,43,83,585 वर्ग किमी. है। यह महाद्वीप उत्तर में आर्कटिक महासागर से दक्षिण में यूकाटन प्रायद्वीप तक फैला हुआ है। इस महाद्वीप के आसपास कई द्वीप स्थित हैं। इनमें से विश्व का सबसे बड़ा द्वीप ग्रीनलैण्ड …